Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU activists suspend four-day-long protest upon seeing police from two stations

Bijnor News: दो थानों की पुलिस को देख भाकियू कार्यकर्ताओं का चार दिन से चल रहा धरना स्थगित

Sat, 21 Nov 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
BKU activists suspend four-day-long protest upon seeing police from two stations
- एसडीएम कार्यालय पर धरना देने की जिद पर अड़े थे किसान
विज्ञापन

- 15 दिन बाद फिर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रतिबंध के बावजूद पिछले चार दिनों से धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आखिरकार अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। दो थानों की पुलिस के धरना स्थल पर पहुंचते ही आंदोलनकारियों में हलचल मच गई। एसडीएम कार्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील होता देख कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने के बजाय फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।
नहटौर के नगराध्यक्ष रिंकू राठी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से धामपुर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे। प्रशासन की ओर से लगातार उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में धरना-प्रदर्शन करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन इसके लिए निर्धारित स्थान और नियमों का पालन करना भी जरूरी है। भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर से धरना हटाने को तैयार नहीं थे। प्रशासन की ओर से धामपुर पुलिस को मौके पर भेजकर धरना समाप्त कराने और आंदोलनकारियों को निर्धारित स्थान पर जाने के लिए समझाया गया, पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रिंस कुमार ने बृहस्पतिवार की रात धामपुर और नहटौर दोनों थानों की पुलिस को धरना स्थल पर बुला लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना फिलहाल स्थगित करने का एलान कर दिया। भाकियू के नहटौर नगराध्यक्ष रिंकू राठी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए दस दिन का समय मांगा है। हालांकि संगठन की ओर से प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। वार्ता के दौरान इस मौके पर तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, जिला उपाध्यक्ष कविराज सिंह, शैलेंद्र चौहान, हसनैन सिंह, प्रधान इंद्रवीर सिंह, विशाल डबास, जय हिंद, रहीस, शिवम कुमार, सरदार गुरविंदर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed