{"_id":"63b8634623eef22dc0475b4f","slug":"cloth-warehouse-caught-fire-due-to-short-circuit-dhampur-news-mrt6208189101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शार्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शार्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी आग
धामपुर। मोहल्ला लोहियान (जनवा सराय) में शुक्रवार सवेरे करीब नौ बजे शार्ट सर्किट के कारण कपड़े के गोदाम में आग लग गई। जिससे आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जनवा सराय निवासी शाहरुख व शहजाद ने बताया कि वह इसी मोहल्ले में अफजल का पुराना मकान किराए पर लेकर कपड़े का कारोबार करते आ रहे हैं। यह दोनों भाई सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों की बिक्री करते हैं। उनके यहां पर थोक का व्यापार होता है। गोदाम में उन्होंने लाखों रुपये की लागत का टोपा, मफलर, दस्ताने, मोजे, स्वेटर, कंबल व बच्चों के गर्म कपड़ों का सामान रख रखा था। शुक्रवार को अचानक गोदाम में आग में लग गई। आग लगने का कारण उनके द्वारा बिजली शार्ट सर्किट बताया गया है। पता तब लगा जब उनके घर की गली से एक व्यक्ति गुजरा और उसने गोदाम से धुएं के साथ लपटें उठती देेख शोर मचाया, लेकिन वह जब तक वहां पहुंचे तो नुकसान हो चुका था। पहले उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर जब बात नहीं बनी तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाया।