{"_id":"62bdf1ffeab6d60d57662f61","slug":"clerks-transferred-in-education-department-bijnor-news-mrt5951140127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में लिपिकों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में लिपिकों के हुए तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में लिपिकों के हुए तबादले
बिजनौर। शासन ने बड़े पैमाने पर शिक्षा विभाग के लिपिकों के तबादले किए हैं। सभी लिपिक लंबे समय से एक ही जगह डटे हुए थे। शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से जारी आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
डीआईओएस कार्यालय से देवेंद्र कुमार को जीजीआईसी लुहारपुरा, नरेंद्र कुमार को जीजीआईसी नहटौर, हरिओम वर्मा को जीआईसी बिजनौर, संजीव कुमार को जीआईसी अफजलगढ़ भेजा गया है। जीजीआईसी बिजनौर से कफील अहमद, जीजीआईसी सरकड़ा से मोहन सिंह तथा जीआईसी मिठनपुर जिला अमरोहा से गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार रस्तोगी डीआईओएस कार्यालय रामपुर से, डीआईओएस कार्यालय बिजनौर आ रहे हैं। बीएसए कार्यालय से वीरेंद्र कुमार को जीजीआईसी बिजनौर, अरविंद कुमार को जीआईसी भागूवाला, करतार सिंह जीजीआईसी झालू भेजा गया है। जीजीआईसी लुहारपुरा से नसीम अहमद बीएसए कार्यालय आ रहे हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित सभी लिपिकों को आवंटित कार्यालयों के लिए तीन दिन में आवश्यक रूप से रिलीव कर दें। भले ही उनकी जगह कोई लिपिक आया हो या नहीं। ऐसा नहीं करने को अनुशासनहीनता माना जाएगा।