{"_id":"5908d2184f1c1b6e50440f7e","slug":"cleanse-the-continuous-stream-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंगा की अविरल धारा को निर्मल बनाएं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंगा की अविरल धारा को निर्मल बनाएं’
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 03 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर शपथ दिलाते भाजपा के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में महात्मा विदुर की कुटी पर मंगलवार को गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर गंगा प्रेमियों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव ने गंगा की अविरल धारा को निर्मल बनाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा दुनिया की प्रमुख नदियों में एक है। भारत में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सबका कर्तव्य है।
दारानगर गंज में महात्मा विदुर की कुटी पर गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश यादव ने गंगा में कूड़ा कचरा व पॉलीथीन नहीं डालने , कपड़े के थैले का प्रयोग करने, घरों के गंदे पानी के लिए गड्ढा बनाने, गंगा में पूजा सामग्री और मूर्तियों को विसर्जित नहीं करने, पूजा सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने की बजाय मिट्टी में गाड़ने , खुले शौच की बजाय शौचालय का प्रयोग करने, एक बार प्रयोग की वस्तु का दोबारा प्रयोग नहीं करने का संकल्प भी दिलाया। मंत्री ने कहा कि गंगा का स्वच्छ बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया है। पिछली सरकार इस काम में बाधा डालती रही। संकल्प पूरा नहीं होने दिया। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की योजना तेजी से लागू हो रही है। उन्होंने गंगा हमारी संस्कृति धरोहर के साथ आस्था का प्रतीक है। सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए कटिबद्ध है।
सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि विदुर कुटी की जल्द ही सूरत बदलेगी। सरकार की ओर से करोड़ों की लागत से यहां काम होंगे। पार्क के साथ कैंटीन की व्यवस्था होगी। यहां आने वाले लोगों को भोजन मिला करेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह संकल्प लें कि उनके गांव के हर घर में शौचालय बनें। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सभी से आगे आने को कहा। समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता शमूम कासमी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर गंगा का साफ रखने के लिए एक साथ आगे आएं। गंगा की धरोहर को बचाकर रखना है।
विज्ञापन
गंगा की आस्था को बनाए रखें। विधायक कमलेश सैनी व अशोक राणा ने कहा कि गंगा की सफाई को सब आगे आएं। गंगा विचार मंच के संयोजक संजय चतुर्वेदी कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने गंगा को प्राथमिकता पर रखने की बात कही है। गंगा में करोड़ों श्रद्धालु स्नान करते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, गंगा विचार मंच के क्षेत्रीय संयोजक चंद्रपकाश चौहान नमामि गंगे के जिला संयोजक डा. नवनीत गर्ग, डीएम जगतराज, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्भयाल, एसपी सिटी एमएम बेग, स्वामी अंश चैतन्य महाराज, गंगा विचार मंच के वेस्ट यूपी के सह संयोजक सौरभ सिंघल, जनार्दन अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, भाजपा के जिला प्रभारी सतपाल सिंह, प्रधान वीरेंद्र शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गंगा संवाद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
बिजनौर। विदुर कुटी से गंगा संवाद यात्रा को मंत्री गिरीश यादव व अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गांव-गांव जाकर गंगा सफाई का संदेश देगी।
गंगा की सफाई के साथ की पूजा अर्चना ः बिजनौर। मंगलवार को अफसरों के साथ शांति कुंज व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गंगा बैराज पर सफाई करके गंगा की पूजा अर्चना करके गंगा आरती की। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। शांतिकुंज गायत्री परिवार के जिला प्रतिनिधि अमरेश कुमार राठी व सुधा राठी के मुताबिक गंगा की सफाई का काम 21 दिन तक चलेगा। इस मौके पर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
गंगा की धारा का पुराने स्थान पर लाने की मांग ः बिजनौर। नगर कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी ओर से मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया कि गंगा के तट पर महात्मा विदुर की कर्मभूमि है। विदुर कुटी के सामने गंगा की अविरल धारा बहती हैं।
समिति ने आंदोलन चलाकर विदुर कुटी को महाभारत सर्किट में शामिल कराया। गंगा की धारा को फिर से विदुर कुटी पर लाने की मांग की है।