फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaning workers will perform in the municipality on Sunday

अधिकारियों पर मनमानी का आरोप , ठेका सफाई कर्मी का रविवार को सामुहिक अवकाश कर पालिका में प्रदर्शन का ऐलान

Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers will perform in the municipality on Sunday
सफाई कर्मियों रविवार को पालिका में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ठेका सफाई कर्मियों ने रविवार को सामूहिक अवकाश पर रह कर पालिका में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। जिससे पालिका अधिकारियों पर हड़कंप मच गया है। हड़ताल से सफाई वाहनों का संचालन ठप हो सकता है।
पालिका के अधिकारियों और सफाई कर्मियों के बीच तीस दिन काम का तीस दिन वेतन की मांग को लेकर विवाद चल रहा है। ठेका सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी मांग पर पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर रखा है। पालिका बोर्ड ने उनको यह वेतन पालिका के बोर्ड फंड से देने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन पालिका के अधिकारी इसे नियम विरुद्ध बता प्रस्ताव पर अमल करने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चैनवाल, अमित घाघट, सभासद पति सोनू वाल्मिकी, जितेंद्र कुमार का कहना है कि पालिका के अधिकारी नियमों की आड़ में उनका शोषण करने का प्रयास कर रहे हैं। ठेका कर्मी भी नियमानुसार काम के अनुसार वेतन चाहते हैं। ठेका सफाई कर्मियों से माह में केवल 26 दिन तक ही काम कराने का ठेका है। वे तीस दिन उनसे काम लेकर तीस दिन का वेतन नहीं दे सकते। सफाई कर्मियों का कहना है कि जिले में कई पालिकाओं में ठेका कर्मियों से तीस दिन के काम के बदले उन्हें तीस दिन का ही वेतन दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि रविवार को उनका सामूहिक अवकाश रहेगा, पालिका के वाहन नहीं चल सकेंगे। तो ऐसे में पालिका का कूड़ा और गंदगी सड़कों पर ही पड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था बनाई जाएगी: ईओ
पालिका के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि ठेका कर्मी साप्ताहिक अवकाश अपनी मरजी से नहीं ले सकते। व्यवस्था के अनुसार उन्हें अवकाश देय है। इन लोगों ने सामूहिक तौर पर रविवार को अवकाश लेकर हंगामा करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed