{"_id":"629a4b9091a69738c353d1d8","slug":"cleaning-of-rainy-drains-started-in-panchayats-bijnor-news-mrt5914150138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में बरसाती नालों की साफ सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में बरसाती नालों की साफ सफाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों में बरसाती नालों की साफ सफाई शुरू
बिजनौर। प्रशासन पंचायतों में बरसात से पहले नालों की साफ सफाई को लेकर सख्त हो गया है। डीएम उमेश मिश्रा की हिदायत पर शुक्रवार से पंचायतों में सफाई अभियान शुरू हो गया है। पंचायतों में टीम भेजकर नालों की सफाई की हकीकत जानी जाएगी।
जिले में 1134 पंचायत हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायतों में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया था। डीपीआरओ सतीश कुमार गांव-गांव गए। पंचायतों में अन्य अनियमितताओं के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले गंदगी से अटे मिले। जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सामान्य रूप से 15 जून के बाद मानसून आ जाता है। डीएम उमेश मिश्रा ने सख्ती के साथ निर्देश दिए हैं कि बरसात से पहले पंचायतों के नालों की साफ सफाई हो जानी चाहिए। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि तीन जून से नालों की सफाई का काम शुरू हो गया है।
ब्लॉक की स्थिति जानने के लिए बनी एक टीम
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नालों की सफाई की मौका स्थिति जानने के लिए हर ब्लॉक की टीम बना दी गई है। ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रभारी है। एडीओ पंचायत रोजाना गांवों में जाएंगे। गांव से ही डीपीआरओ को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही सफाई के फोटो अपलोड करेंगे। यदि कहीं गंदगी अधिक है तो जेबीसी मशीन से सफाई कराएंगे। प्रधानों का सहयोग लेंगे। यदि कहीं सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं तो कारवाई के लिए संस्तुति भेजेंगे। नालों की साफ सफाई की सही ढंग से सफाई की जिम्मेदारी पंचायत सचिव व प्रधान की संयुक्त रूप से है।