{"_id":"5fca815c8ebc3ecf727eda53","slug":"clash-in-bikes-two-killed-nazibabad-news-mrt514093791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पीलीभीत निवासी बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पीलीभीत निवासी बाइक सवार घायल
विज्ञापन
बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत
नजीबाबाद। पीलीभीत से देहरादून जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक को गंभीर चोटें आईं। नजीबाबाद के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती पीलीभीत के युवक की देर शाम मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को पीलीभीत जनपद के गांव पूरनपुर निवासी 20 वर्षीय सुहेब अपने साथी अरशद के साथ बाइक से लंबा सफर कर पीलीभीत से देहरादून जा रहा था। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुहेब को गंभीर चोटें आईं जबकि अरशद मामूली रूप से घायल हुआ। नजीबाबाद के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती सुहेब की देर शाम मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम गदाइकी निवासी मो. आरिफ (30) को भी गंभीर चोटें आईं। उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन देर शाम उसकी भी मौत हो गई।