फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Claims of drug treatment turned out to be baseless

Bijnor News: बेदम निकली दवा उपचार के दावे हवा

Fri, 05 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Claims of drug treatment turned out to be baseless
बिजनौर। मरीज एंटीबायोटिक दवा का सेवन मर्ज ठीक करने के लिए करते हैं लेकिन एंटीबायोटिक दवा ही जांच में मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। जिले में लगातार दवाइयों के नमूने फेल आ रहे हैं। अब एंटीबायोटिक वीडीक्लेव इंजेक्शन का नमूना जांच में मानक पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि सितंबर माह में नजीबाबाद के एचएमएच हॉस्पिटल के परिसर में मेडिकल स्टोर से वीडीक्लेव इंजेक्शन का नमूना लिया था। इस इंजेक्शन में एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लावुलेनेट का मिश्रण है। इंजेक्शन को प्रोटैक टेलीलिंक, सिरमोर कंपनी ने बनाया था। जबकि वीडीवी फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा कंपनी ने बाजार में बेचा। इसी माह इसकी रिपोर्ट आई है। इंजेक्शन में एमोक्सिसिलिन मानक से ज्यादा और पोटेशियम क्लावुलेनेट मानक से कम पाया गया है। इसलिए, इस इंजेक्शन का सैंपल जांच में फेल निकला। इसका प्रयोग गले, फेफड़े, कान, नाक, मूत्र मार्ग और त्वचा के विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। ऐसे में बीमारी में यह सही से काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed