{"_id":"6116b27e8ebc3edfc40d425c","slug":"citation-given-to-25-police-personnel-of-up-112-bijnor-news-mrt551772110","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 के 25 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 के 25 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए
विज्ञापन

बिजनौर। जनता की समस्या को दूर करने वाली यूपी 112 पुलिस को हाईटेक करने की कवायद चल रही हैं। जिले के नोडल अधिकारी एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिह ने यूपी 112 के 25 आरक्षियों को नौ दिवसीय विशेष रिफ्रेशर प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर यूपी 112 में नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 200 कमांडर, सब कमांडर ने भाग लिया। सम्मेलन में रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रतिभाग करने वाले 25 पुलिस कर्मियों को एसपी सिटी ने प्रशस्ति पत्र दिए। सभी पुलिस कर्मियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि यूपी 112 जिले में लोगों की समस्या को दूर कर रही हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि उन्हें छुट्टी लेने के लिए अधिकारियों के पास आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन उनकी छुटटी स्वीकृत होगी। यूपी 112 आम जनमानस की जरूरत बन गई हैं। पुलिस पर जनता विश्वास करने लगी हैं।
एसपी सिटी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होना चाहिए। महिला पीआरवी को भी महिलओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। ये महिलओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहती हैं। सम्मेलन में निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह धौनी , यूपी 112 के प्रभारी रजी अहमद व प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।