फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Circle rate increased by 20 percent, objection sought up to 28

20 प्रतिशत तक बढ़ गए सर्किल रेट , 28 तक आपत्ति मांगी

Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Circle rate increased by 20 percent, objection sought up to 28
बिजनौर। पांच साल बाद जिले के सर्किल रेट बढ़ गए। अधिकतम 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में अब जमीनों की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा, क्योंकि अब संपत्ति खरीदने वाले को अधिक स्टांप शुल्क जमा करना होगा। वहीं दूसरी ओर इससे सरकार की आय बढ़ेगी। 28 जून तक नए सर्किल रेट की लिस्ट पर आपत्ति मांगी गई है। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2017 के बाद पहली बार सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। नियमानुसार हर साल सर्किल रेट में परिवर्तन किया जाता है, लेकिन पहले नोटबंदी और फिर कोरोना के चलते यह लगातार टल रहे थे। करीब तीन माह पहले सर्किल रेट में संशोधन करने के लिए सर्वे शुरू हुआ। इसके बाद नगरपालिका, तहसील स्तर पर कई बैठकें हुई और जिलेभर में अधिकतम बीस प्रतिशत तक वृद्धि कर दी गई।
विज्ञापन

डीएम उमेश ने बताया कि संशोधित सर्किल रेट की सूची तैयार हो गई है। इसकी एक-एक प्रति अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी एसडीएम, तहसीलदार के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। उपनिबंधक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी एक प्रति चस्पा कराई जा रही है। बताया कि 28 जुलाई तक संशोधित सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। 30 जुलाई तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। वहीं एक अगस्त से नए सर्किल रेट प्रभावी हो जाएंगे। इसके बाद नए सर्किल रेट के हिसाब से ही स्टांप शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल हुआ बदलाव
जिले में आखिरी बार साल 2016 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। पहले नोटबंदी का असर और बाद में कोरोना की वजह से सर्किल रेट में बदलाव का निर्णय टाल दिया गया था। इस बार सर्किल रेट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब अंजाम तक पहुंच गई।

326 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुुमार सिंह ने बताया कि सर्किल रेट बढ़ जाने के बाद मकान, दुकान या प्लॉट और खेती की जमीन खरीदना भी महंगा हो जाएगा। बैनामा कराते हुए अधिक कीमत के स्टांप लगाने होंगे। बीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं। सर्किल रेट बढ़ने से अब प्रशासन के राजस्व में बढ़ोतरी हो जाएगी। जिले में एक वर्ष में स्टांप से 326 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य है। नए सर्किल रेट के बाद इस लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
ये हैं वर्तमान में प्रति वर्ग मीटर के अनुसार सर्किल रेट
चांदपुर की चुंगी से रोडवेज वर्कशॉप 15000 और 44000
रेलवे फाटक से चक्कर रोड तक 30000 और 56000
शक्ति चौराहे से सेंट मेरी स्कूल तक 30000 और 65000
सैंट मैरी चक्कर रोड से खन्ना पेट्रोल पंप 20000 और 41000
खन्ना पेट्रोल पंप से वीएसडी स्कूल तक 13000 और 30500
नुमाइश ग्राउंड चौराहे से पेट्रोल पंप तक 28000 और 56000
पेट्रोल पंप से व्यंजन वाटिका 10000 और 23000
रामलीला चौराहे से चक्कर रोड तक झालू रोड 17000 और 38000
व्यंजन वाटिका से खेड़की मोड़ 9000 और 20000
चक्कर रोड से रेलवे फाटक झालू रोड 7000 और 20000
जिला अस्पताल से चक्कर रोड 15000 और 32000
-नोट: इनमें 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed