फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Circle rate did not increase in Bijnor district for the fourth consecutive year

बिजनौर जिले में लगातार चौथे साल नहीं बढ़े सर्किल रेट

Thu, 02 Sep 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Circle rate did not increase in Bijnor district for the fourth consecutive year
बिजनौर जिले में लगातार चौथे साल नहीं बढ़े सर्किल रेट
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने जमीनों के सर्किल दाम में लगातार चौथे साल वृद्घि नहीं की है। जनता को राहत देने के लिए ऐसा किया गया है। आशियाना बनाने व अन्य कामों के लिए जमीन खरीदने वालों को इससे राहत मिली है। उन्हें पुराने सर्किल रेट पर ही स्टांप ड्यूटी देनी होगी।
प्रशासन द्वारा जमीनों के सर्किल रेट तय किए जाते हैं। हर साल सर्किल रेट में संशोधन होता है। सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे को डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई जाती है। जमीन को जो सर्किल रेट होता है, उसी हिसाब से जमीन, मकान, दुकान आदि खरीदने वालों को स्टांप देना होता है। सर्किल रेट जितना बढ़ता है स्टांप भी उतना ही बढ़ जाता है। आमतौर पर जमीन के सर्किल रेट और वास्तविक दाम में काफी अंतर होता है। स्टांप ड्यूटी के रूप में सरकार को राजस्व मिलता है। प्रशासन द्वारा आखिरी बार साल 2017 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। नोटबंदी के असर से जमीनों पर छाई मंदी की मार को देखते हुए बाद में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। तब से अब तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस बार भी सर्किल रेट तय करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनी थी लेकिन जनता और व्यापारियों ने इसमें वृद्धि न करने की मांग की थी। इसे देखते हुए सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। सहायक आयुक्त स्टांप अजय त्रिपाठी के अनुसार सर्किल रेट को पूर्व की तरह रखा गया है, कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जनहित में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed