फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chuia river will also be clean, clear

छोईया नदी भी होगी स्वच्छ, निर्मल

Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chuia river will also be clean, clear
बिजनौर में एनजीटी के आदेश पर छोईया नदी की सफाई करती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अभिकरण) ने छोईया नदी को साफ और निर्मल करने का अभियान शुरू कर दिया है। नदी की धारा में सालों से जमी स्लज/गंदगी को साफ कराया जा रहा है। नदी की धारा से निकली स्लज से फैक्ट्रियां खाद बनाकर किसानों को देंगी।     नियमित रूप पर छोईया नदी की सफाई की जाएगी। 
विज्ञापन

छोईया नदी बरसाती नदी है, इसकी धारा नजीबाबाद के पास से शुरू होती है। बरसात में इस नदी में पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी आता है। बारिश के अलावा इस नदी में कई फैक्ट्रियों का शोधित पानी और एक दो गांवों का पानी जाता है। छोईया नदी के पानी से काफी बदबू आती है। ग्रामीण इसकी शिकायत अधिकारियों से करते रहते हैं। उनका कहना है कि छोईया नदी के किनारे बसे गांवों में कैंसर के अलावा संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। शासन की जांच में सामने आया था कि नदी में फैक्ट्रियों का पानी शोधित करके डाला जा रहा है। लेकिन काफी साल पहले बिना शोधित हुआ पानी ही नदी में बहाया जाता था। उसकी केमिकलयुक्त स्लज/गंदगी अब भी नदी की धारा में जमी है।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय हरित अभिकरण ने इस गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए। एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पोकलेन मशीन से नदी की धारा से स्लज की सफाई का काम शुरू करा दिया है। नियमित रूप से नदी की धारा को साफ करने के आदेश भी दिए गए हैं। छोईया नदी से निकले स्लज में काफी पोषक तत्व भी होते हैं। इस स्लज को फैक्ट्रियां अपने बायो कंपोस्ट यार्ड में ले जाकर खाद बनाएंगी। इस खाद को किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 किलोमीटर लंबी है धारा, पहाड़ाें पर बारिश का आता है पानी 
छोईया नदी की धारा 60 किलोमीटर लंबी है। यह नदी बिजनौर के नजीबाबाद में शहर के पास से शुरू होती है। यह बरसाती नदी है और इसकी धारा बिजनौर और अमरोहा जिले में बहती है। अमरोहा के गांव रसूलपुर भंवर के पास यह नदी गंगा नदी में मिल जाती है। कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने छोईया नदी को साफ करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि गंगा की तरह ही छोईया नदी को भी निर्मल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के अनुसार छोईया नदी को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है। नदी में जमी स्लज बाहर निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed