फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will show talent in science seminar

बाल वैज्ञानिक विज्ञान संगोष्ठी में दिखाएंगी प्रतिभा

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children will show talent in science seminar
बाल वैज्ञानिक विज्ञान संगोष्ठी में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल के दो साल बाद फिर से जनपद के बाल वैज्ञानिक विज्ञान संगोष्ठी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें कक्षा आठ से दसवीं के विद्यार्थी अपने मॉडल व उसपर विचार रखेंगे। विज्ञान संगोष्ठी दो सितंबर को आरजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान संगोष्ठी में कक्षा आठ से दसवीं तक विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने के उद्देश्य से विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। विज्ञान संगोष्ठी का विषय ‘सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियों और संभावनाएं’ हैं। इसी विषय पर छात्र अपना व्याख्यान तैयार करेंगे। ब्लॉक व जिला स्तर पर संगोष्ठी के विजेता मंडल और राज्य स्तर की विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को विज्ञान संगोष्ठी के संबंध में निर्देश जारी किये। साथ ही विज्ञान संगोष्ठी के लिए आरजेपी के प्रधानाचार्य को नोडल नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed