फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children play at the Rose tinderbox

रोज बारूद के ढेर पर खेलते हैं बच्चे

Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children play at the Rose tinderbox
बिजनौर में प्रशासन की लापरवाही के चलते एक और किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी और दूसरे की हालत गंभीर है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा सड़क किनारे डाले गए विस्फोट के मलबे पर बच्चे अनजाने में रोज अपनी जान पर खेल रहे थे। प्रशासन ने विस्फोट के मलबे के वेस्टेज को नष्ट कराने की जहमत तक नहीं उठाई और सड़क किनारे डालकर पल्ला झाड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहचंदन में 16 फरवरी को आतिशबाज यामीन के मकान में विस्फोट हुआ था। विस्फोट छह लोगों की जान चली गई थी, तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए थे।
 घटना के समय यह आशंका जताई जा रही थी कि मलबे के कुछ जिंदा आतिशबाजी हो सकती है। लेकिन पालिका व जिला प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ध्वस्त मकान  के मलबे आनन फानन में मुहल्ला शाहचंदन में ही सड़क किनारे डलवा दिया।
विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों की माने, तो उसी दिन से मुहल्ले के बच्चे व किशोर मलबे के आस-पास खेलते थे। बच्चे वही से आतिशबाजी ढूंढते थे। मुहल्ले वालों ने कई बार पालिका के सफाई कर्मियों का ध्यान इस ओर दिलाया तथा इस मलबे को कहीं ओर डलवाने की की बात कही। बुधवार को दोनों किशोर मलबे से बारूद व आतिशबाजी ढूढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्हें क्या था, पता कि वह अपनी मौत का सामान ढूंढ रहे हैं। लोगों की माने, तो धमाका इतना तेज था कि घटनास्थल के आस-पास के लोग अनहोनी की आशंका से घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed