{"_id":"64482c5c2a6d3cd4730907a6","slug":"children-of-the-hazelmoon-school-chandpur-showed-their-talent-in-dance-competition-bijnor-news-c-27-1-bij1002-2148-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नृत्य कला प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नृत्य कला प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर ने मंथन जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने नृत्य कला कौशल का परिचय दिया।
आरवीआईटी कालेज बिजनौर में सामूहिक नृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन मंथन नाम से किया गया था। जिसमें बिजनौर जिले के अनेक विद्यालयों की टीमों ने नृत्य कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द हेजलमून स्कूल चांदपुर की टीम ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द हेजलमून स्कूल चांदपुर के दस विद्यार्थियों मृदुल, शौर्य, शिव, शेखर, यश, आराध्या, ग्रेस, जान्हवी, अंतरा एवं विशु ने द्रौपदी चीरहरण थीम पर अनुपम भाव भंगिमा सहित नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का हृदय हर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। टीम मैनेजर अमित शर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्या गरिमा सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा विशिष्ट रूप से सम्मानित किया। विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सब डांस टीचर के सफल निर्देशन तथा बच्चों की पूरी लगन व सतत अभ्यास के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी वे इसी प्रकार विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहेंगे।