फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child scientist angry over giving stale food

बाल वैज्ञानिकों को दिया बासी खाना

Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Child scientist angry over giving stale food
बासी खाना देने पर बाल वैज्ञानिक हुए नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक स्कूलों की विज्ञान प्रदर्शनी में आए बाल वैज्ञानिकों को बासी खाना दिए जाने से बाल वैज्ञानिक नाराज दिखाई दिए। छात्र-छात्राओं का कहना था कि बेहद घटिया खाना वितरित किया गया है। ऐसे खाना दिए जाने की उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी।

राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को बेहद घटिया खाने दिए जाने से छात्र छात्राएं खासे नाराज दिखाई दिए। खाने के डिब्बे में पांच-पांच पूरी व सब्जी थी। छात्र छात्राओं का कहना है कि खाने से बास आ रही थी तथा मात्रा भी कम थी। ऐसा घटिया खाना दिए जाने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने किया था। व्यवस्था जीजीआईसी को सौंपी गई थी, पर शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन के दौरान घटिया खाना दिए जाने की खूब चर्चा रही। छात्राएं भी इस खाने की चर्चा करती रहीं। अधिकांश छात्राओं ने खाने के पैकेट एक साइड रख दिए। बास आने पर कई छात्राओं ने खाना नहीं खाया। दूसरी ओर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मल शर्मा का कहना था कि खाने के पैकेट बाहर से मंगाये गए थे। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed