फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child drowns in Amla river while bathing, search continues

Bijnor News: नहाते हुए अमला नदी में डूबा बालक, तलाश जारी

Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Child drowns in Amla river while bathing, search continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़ के पास बह रही अमला नदी में दस वर्षीय बालक नहाते हुए डूब गया। बालक के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
शनिवार की दोपहर बाद अफजलगढ़ के मोहल्ला किला निवासी राजपाल का बेटे गौरव (10) वाल्मीकि बस्ती के पास बहने वाली अमला नदी में नहाने गया था। छलांग लगाते ही वह तेज धारा में बह गया। उधर से गुजर रहे एक बालक ने उसे डूबता देखकर घर पहुंचकर जानकारी दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष योगेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बालक की तलाश जारी है, स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed