फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister will lay the foundation stone of the land of Sanskrit Inter College

Bijnor News: मुख्यमंत्री राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज की भूमि का आज करेंगे शिलान्यास

Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will lay the foundation stone of the land of Sanskrit Inter College
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज की भूमि का शिलान्यास करेंगे। शासन से राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस तरह विदुर कुटी को संस्कृत शोध का केंद्र बनाने का सपना साकार होने की ओर एक कदम बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में कोई राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज नहीं है। शासन से विदुर कुटी के पौराणिक महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू हुई है। जिले वासियों की लंबे समय से कोशिश चल रही है कि विदुर कुटी संस्कृत का शोध केंद्र बने। मामला डीएम उमेश मिश्रा के संज्ञान में आया। जिस पर डीएम ने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भिजवाया।
विज्ञापन



- संस्कृत इंटर काॅलेज की मंजूरी मिली
डीएम उमेश मिश्रा के अनुसार विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। काॅलेज स्थापना के लिए वांछित तीन एकड़ भूमि का मध्य गंगा नहर के किनारे चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज की भूमि का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








- राजकीय संस्कृत डिग्री काॅलेज बनाने की है योजना
डीएम उमेश मिश्रा के अनुसार विदुर कुटी में पहला राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज बनेगा। विदुर कुटी के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए राजकीय संस्कृत डिग्री काॅलेज बनाने की योजना है। बताया कि राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज को विस्तारित करके डिग्री काॅलेज बना दिया जाएगा। इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed