फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister can come to Bijnor on 22

Bijnor News: बिजनौर - 22 को बिजनौर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Wed, 19 Jul 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister can come to Bijnor on 22
बिजनौर में विदुर कुटी का निरीक्षण  करते डीएम उमेश मिश्रा
- सीएम के आने की संभावना के चलते तैयारी शुरू
विज्ञापन

- विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को बिजनौर आ सकते हैं। उनके विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और भाजपा नेताओं ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना के बाद अफसर और जिले के नेता सक्रिय हो गए। विदुरकुटी के पास ही हेलीपैड बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में सहारनपुर में आए थे। उसके बाद से ही उनके बिजनौर में आने की चर्चाएं भी चल रही थी। मंगलवार दोपहर जैसे ही मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना जिले में आई तो अफसर और भाजपा नेता सक्रिय हो गए। दोपहर में ही सभी अफसरों ने बिजनौर गंगा बैराज का दौरा किया। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा समेत तमाम अफसर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि भी विदुरकुटी पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, ऐसे में अफसरों ने उन जगहों को भी देखा, जहां पौधरोपण कराया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री के संभावित बिजनौर दौरे की सूचना आई है। अभी तक अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया। वह 22 जुलाई में बिजनौर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed