फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Checking the eligibility of farmers started

किसानों की पात्रता की जांच शुरू

Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Checking the eligibility of farmers started
किसानों की पात्रता की जांच शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधियोजना की जांच की जाएगी। जांच में किसानों के अपात्र मिलने पर उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा। साथ ही अपात्रों से उन्हें मिली किस्तों की वसूली भी की जाएगी।
किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चल रही है। योजना में किसानों को दो-दो हजार रुपये साल में तीन बार दिए जाते हैं। योजना में अब तक आठ किस्त जारी हो चुकी हैं। तीन लाख 66 हजार 240 किसानों को एक, तीन लाख 60 हजार 647 किसानों को दो, तीन लाख 46 हजार 913 किसानों को तीन, तीन लाख 31 हजार 459 किसानों को चार, तीन लाख 12 हजार 763 किसानों को पांच, दो लाख 89 हजार 231 किसानों को छह, दो लाख 51 हजार 737 किसानों को सात और एक लाख 93 हजार 444 किसानों को आठ किस्त मिल चुकी हैं। योजना में पात्रता की कई शर्तें लागू हैं।
विज्ञापन

किसान पूर्व या वर्तमान सांसद, विधायक, विधान परिषद या राज्यसभा सदस्य नहीं होना चाहिए। आयकरदाता नहीं होना चाहिए और पेशेवर जैसे अधिवक्ता या चिकित्सक भी नहीं होना चाहिए। विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण करके योजना का लाभ लिया जा सकता है। योजना में काफी अपात्र भी शामिल हो गए थे। अब केंद्र सरकार द्वारा योजना का लाभ ले रहे किसानों की पात्रता की जांच कराएगी। साल 2020-21 में पंजीकृत किसानों में से पांच प्रतिशत यानि 16 हजार 880 और 2021-22 में पंजीकृत किसानों में से दस प्रतिशत यानि 39 हजार 556 किसानों की पात्रता की जांच होगी। जांच में अपात्र मिलने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र के अनुसार किसानों की पात्रता की जांच शुरू करा दी गई है। केवल पात्रों को ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed