फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CHC will be examined for mental illness

Bijnor News: बिजनौर - सीएचसी पर होगी मानसिक बीमारी की जांच

Fri, 11 Aug 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
CHC will be examined for mental illness
- आठ सीएचसी पर शुरूआत में की जा रही इलाज की व्यवस्था
विज्ञापन

- काउंसलिंग के साथ ही मरीजों को परामर्श और दवाई दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में ही नहीं, बल्कि अब सीएचसी पर मानसिक रोगों की जांच की जाएगी। एक महीने में एक दिन एक सीएचसी पर मानसिक रोग जागरूकता शिविर लगेगा। जिसमें मरीजों को दवाई देने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी जागरूक किया जाएगा।

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब सीएचसी-पीएचसी पर मानसिक रोगों के बारे में जागरूक करने के लिए महीने में एक दिन शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मरीजों की काउंसलिंग, जांच के बाद दवाई दी जाएगी। शुरूआत में आठ सीएचसी पर कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। एक महीने में मानसिक विभाग से जुड़े चिकित्सक और स्टाफ आठ सीएचसी पर जागरूक करेंगे। अब सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी मानसिक रोगियों की जांच, उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए सीएचसी पर मन कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ अपने स्टाफ के साथ बैठकर मरीजों की काउंसलिंग कर सकें।
विज्ञापन

सीएचसी पर इन दिनों में लगेंगे शिविर
मानसिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को मंडावर सीएचसी, दूसरे मंगलवार को नजीबाबाद सीएचसी, तीसरे मंगलवार को धामपुर सीएचसी, चौथे मंगलवार को नूरपुर सीएचसी पर शिविर लगेगा। जबकि प्रत्येक माह के पहले बृहस्पतिवार को किरतपुर सीएचसी, दूसरे बृहस्पतिवार को नहटौर सीएचसी, तीसरे बृहस्पतिवार को स्याऊ सीएचसी और चौथे बृहस्पतिवार को हल्दौर सीएचसी पर मानसिक रोग जागरूकता शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन
लोगों में मानसिक रोगों की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में अब सीएचसी पर शिविर लगाकर मानसिक रोगों की दवाई दी जाएगी। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मानसिक रोग के बारे में जागरूक करेंगे - डॉ. नितिन कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed