गाइडलाइन का उल्लंघन कर कक्षाएं संचालित करने का आरोप
नजीबाबाद। अभिभावक वेलफेयर सोसाइटी ने सरकार की गाइडलाइन का स्कूलों संचालकों द्वारा उल्लंघन कर प्रयोगात्मक कक्षाएं संचालित करने का आरोप लगाया।
अभिभावक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज विश्नोई, महासचिव श्रवण राजपूत के नेतृत्व में अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचकर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कक्षा 10 और 12 के छात्रों को निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा जबरन प्रयोगात्मक कक्षाओं के नाम पर स्कूल बुलाने और उनसे फीस वसूली का आरोप लगाया। एसोसिएशन ने अनाधिकृत रूप से अंग्रेजी माध्यम सहित प्राइवेट स्कूलों द्वारा प्रयोगात्मक कक्षाओं के नाम पर विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की जांच कराकर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सोनू आदित्य, मनीष जैन, मयंक अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, मोहम्मद फहीम, बालेंद्र कुमार, आफताब अहमद आदि मौजूद रहे।