{"_id":"60afeb0b8ebc3ea6fc3fb713","slug":"charanjeet-kaur-will-be-the-coalition-candidate-bijnor-news-mrt5401541138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरनजीत कौर होंगी गठबंधक प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरनजीत कौर होंगी गठबंधक प्रत्याशी
विज्ञापन
चरनजीत कौर होंगी गठबंधक प्रत्याशी
बिजनौर। सपा व रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सरदार मनदीप सिंह की पत्नी चरनजीत कौर को गठबंधन ने प्रत्याशी बनाया है। सपा से सात दावेदार चुनाव लड़ने के लिए दावा ठोक रहे थे। स्थानीय स्तर से हाईकमान को सातों दावेदारों के नाम भेज दिए गए थे। हाईकमान ने चरनजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी है।
जिला पंचायत चुनाव को लेकर पिछले दिनों से खूब राजनीतिक उठापटक चल रही थी। हालांकि सरकार ने फिलहाल ये चुनाव टाल दिए हैं। इसके बाद भी चुनाव को लेकर जिले की सियासत गरमाई हुई है। सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी, चरनजीत कौर, रफी अंसारी, निजामुद्दीन, शाहजहां, प्रतिभा चौहान, भाकियू नेता दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी दावेदार थे। इनके नाम सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने पार्टी हाईकमान को भेजे थे। सपा हाईकमान ने चरनजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी है।
बृहस्पतिवार को राजमिलन बैंक्वेट हॉल में सपा, रालोद, आजाद समाज पार्टी व भाकियू की संयुक्त प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने चरनजीत कौर के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सपा के 20, रालोद के चार, आजाद समाज पार्टी के आठ व भाकियू के एक सदस्य के साथ उनके पाले में 33 सदस्य हैं। कई निर्दलीय भी उनके संपर्क में हैं और उनका समर्थन मिल रहा है। हर हाल में वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के अलावा विधायक नईमुल हसन, मनोज पारस, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, अमित चौहान, आदित्यवीर सिंह, संसार सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, प्रवीन देशवाल, ब्रजवीर सिंह, आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष शमशाद अहमद, जिलाध्यक्ष नरेश फौजी, भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिख वोटरों को पाले में लाने के लिए खेला दांव
जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के आठ सदस्य जीते हैं। 20 सपा के, चार रालोद, आठ आजाद समाज पार्टी, बसपा के पांच और एक भाकियू का सदस्य है। सपा ने किसी मुस्लिम चेहरे को मैदान में न उतारकर हिंदू चेहरे को चुुनाव में उतारने का फैसला कर लिया था, ताकि विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सके। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर सिख समाज के बड़ी तादाद में मतदाता हैं। सपा की नजर इन मतदाताओं पर है। इस समाज के वोटरों को पाले में लाने के लिए सपा ने चरनजीत कौर पर दांव खेला है।