फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaos in Gopalpur due to the death of two youths

Bijnor: दो दोस्तों की मौत से गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे हुआ था हादसा

Tue, 13 Jun 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:53 AM IST
सार

अंकित कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह और शिव भारद्वाज (30) पुत्र पवन कुमार शर्मा की मेरठ-हापुड़ मार्ग पर खरखौदा के पास किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Chaos in Gopalpur due to the death of two youths
मेरठ में सड़क दुर्घटना में बिजनौर के ग्राम गोपालपुर के युवक अंकित कुमार की मौत पर विलाप करते पर

विस्तार

बिजनौर में झालू के गांव गोपालपुर निवासी दो बाइक सवार युवकों की मेरठ के खरखौदा में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई है। दोनों दोस्तों की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्त रविवार शाम अपने घर से बाइक पर मेरठ के लिए निकले थे।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर निवासी अंकित कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह और शिव भारद्वाज (30) पुत्र पवन कुमार शर्मा की मेरठ-हापुड़ मार्ग पर खरखौदा के पास किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिव छत्तीसगढ़ में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। वह शनिवार को दिल्ली में पेपर देने के बाद घर आ गया था। अंकित मेरठ में किसी कंपनी में रहकर काम करता था और उसने अपने रहने के लिए वहीं पर कमरा ले रखा था। दोनों साथी बाइक से रविवार शाम मेरठ के लिए निकले।
विज्ञापन


सोमवार को शिव को छत्तीसगढ़ के लिए जाना था। शिव की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थाना नांगल सोती निवासी रेणु से हुई थी। उसकी पत्नी व तीन व दो वर्ष की बेटी भी छत्तीसगढ़ में रह रही है। अंकित की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी डोली से हुई थी। उसके चार वर्ष का बेटा व एक वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव गोपालपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

डोली ने बताया कि उसने रविवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे अंकित से फोन पर बात की थी। तब अंकित ने बताया कि वह और उसका साथी रास्ते में एक होटल में खाना खाने के बाद मेरठ जा रहे हैं। उसके कुछ समय बाद डोली का फोन नहीं लगा। विनीत ने बताया कि उनका भाई शिव भारद्वाज किसी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर दिल्ली में देने के बाद घर आया था। उसने रात में शिव को फोन किया, लेकिन नहीं लगा। जिससे वह परेशान हो गया। सोमवार सुबह दस बजे पुलिस ने फोन कर के अंकित व शिव भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed