फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur hopes for development in the new year

Bijnor News: नववर्ष में चांदपुर को विकास की आस

Mon, 01 Jan 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chandpur hopes for development in the new year
कवायदों में ही बीत गया 2023, चांदपुर-बास्टा मार्ग की समस्या से निजात की उम्मीद
विज्ञापन

चांदपुर। वर्ष 2023 बीत गया है। पूरे साल क्षेत्र के विकास की कवायद तो चलती रही। लोग उम्मीद लगाए रहे। न तो चांदपुर को मेरठ से जोड़ने वाला मार्ग सही हो सका, न ही युवाओं को खेलने के लिए स्टेडियम मिला सका और न ही चांदपुर को बास्टा से जोड़ने वाले मार्ग को सही किया जा सका। अब नए साल से लोगों को चांदपुर के विकास की आस लगी है।
चांदपुर को नए साल में विकास कार्याें री सौगात मिलने की उम्मीद है। आवागमन सुगम करने के लिए नए साल में चांदपुर से फीना और चांदपुर पैजनिया मार्ग का चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। खादर क्षेत्र में लंबे समय तक बाढ़ के हालात किसानों व खेतिहर मजदूरों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। वर्ष 2024 के आगमन पर क्षेत्र की जनता तीन साल से तैयार गंगा पर बने पुल का लोकार्पण, खादर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए गंगा पर बिजनौर की ओर बंधा बनाए जाने, पांडवनगर पुलिस चौकी से हस्तिनापुर तक सड़क चौड़ीकरण किए जाने व ब्लाॅक जलीलपुर चौराहा से छाछरी मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण होने की ग्रामीणों को आस हैं।
विज्ञापन

- युवाओं का स्टेडियम बनने का सपना हो सकता है पूरा
जहां एक ओर चांदपुर क्षेत्र के युवा हर जगह अपना लोहा मनवाने में लगा हुआ है। परंतु यहां पर युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। उसे तैयारी करने के लिए दूर दूर जाना पड़ता है हर साल स्टेडियम के बनाने की बात उठती रही है। परंतु कभी जमीन न मिलने या अन्य कारणों युवाओं के अरमान पूरे नहीं हो सके। नए साल में क्षेत्र के युवाओं को स्टेडियम का सपना पूरा होने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दशकों पुरानी हैं गंगा नदी पर बंधा बनवाने की मांग
जलीलपुर क्षेत्र के किसानों की गंगा नदी पर बिजनौर की ओर बंधा बनवाने की मांग दशकों पुरानी हैं। 2023 में गंगा पर बंधा बनवाने की मांग ग्रामीणों अधिकारियों से अनेक बार की साथ हीं चांदपुर के विधायक स्वामी ओमवेश ने बंधा बनवाने की मांग विधान सभा में भी परंतु 2023 बात गया। इस साल इसकी उम्मीद बंधी है।
- नए साल में इन कामों के पूरा होने की है उम्मीद
- चांदपुर फीना मार्ग का चौड़ीकरण
- चांदपुर पैजनिया मार्ग का चौड़ीकरण
- चांदपुर शहर में बाईपास मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण
- रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाए जाना
- नारनौर गंगा पुल पर बिजनौर की ओर बंधा बनाए जाने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed