{"_id":"5e6bd3608ebc3ea4d47ad27e","slug":"chance-given-for-improvement-in-transfer-application-bijnor-news-mrt4734710196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों की अर्जी पर हो रही जांच पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों की अर्जी पर हो रही जांच पर जांच
विज्ञापन
तबादलों की अर्जी में सुधार का दिया मौका
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंतर जनपदीय तबादलों की अर्जी लगाने वाले शिक्षकों के आवेदनों की जांच की जा रही है। अब बीएसए ने तबादले की अर्जी लगाने वाले शिक्षकों को 21 मार्च तक त्रुटि सुधार के लिए प्रत्यावेदन कार्यालय में जमा करने निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया दो माह से चल रही है। जिले में करीब 400 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन अर्जी लगाई है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने आवेदन करने वाले शिक्षकों की पत्रावली की जांच पड़ताल की थी। इसके बाद बीएसए कार्यालय द्वारा भी शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे गए। दो सप्ताह पहले जिन शिक्षकों ने असाध्य बीमारी के प्रमाण पत्र लगाए थे उनके प्रमाणपत्रों की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित की गई चिकित्सकों की टीम ने की। अप्रैल के महीने में तबादले की बात कही जा रही है। तबादले की अर्जी में त्रुटि सुधार करने का शिक्षकों को मौका दिया गया है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक यदि किसी शिक्षक ने ऑन लाइन आवेदन करते समय कोई त्रुटि बरती है तो शिक्षक उसे 21 मार्च तक ठीक कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को बीएसए कार्यालय में त्रुटि सुधार को प्रत्यावेदन जमा करना होगा।