फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Challenge evaluation application process begins

चुनौती मूल्यांकन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Challenge evaluation application process begins
चुनौती मूल्यांकन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। परीक्षा में आए विषयों के नंबरों से असंतुष्ट छात्रों के लिए अच्छा मौका है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के चुनौती मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों को चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख में तीन दिन बचे हैं। विश्वविद्यालय परीक्षार्थी को स्कैन उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन उपलब्ध करा सकता है।
विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य डॉ. मयंक कुमार के अनुसार कतिपय परीक्षार्थी को विषय में कम नंबर आने की शिकायत रहती है। इसके लिए विश्वविद्यालयों में चुनौती मूल्यांकन व्यवस्था शुरू हुई है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कि चुनौती मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू है। कहा कि पहले चरण के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है।
विज्ञापन

बताया कि चुनौती मूल्यांकन व्यवस्था विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2022 में स्नातक अर्थात बीए, बीएससी तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के लिए लागू है। ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। शुल्क सभी पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों को 300 रुपये प्रति प्रश्न पत्र ऑनलाइन जमा करना होगा। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर व रुटा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार विद्यार्थी विस्तृत जानकारी कॉलेजों से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी प्रक्रिया
1- आवेदन के उपरांत परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कापी अवलोकन हेतु ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती है।
2- परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका अवलोकन करने के उपरांत और मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed