फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chak roads should be measured, dilapidated roads should be constructed

Bijnor News: चकरोडों की हो पैमाइश, बदहाल मार्गाें का कराएं निर्माण

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chak roads should be measured, dilapidated roads should be constructed
नजीबाबाद में मासिक पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता।(संवाद) - फोटो : :पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
बिजनौर, नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में पैमाइश कराकर चकरोड को उनका मूल स्वरूप देने सहित बदहाल संपर्क मार्गों का निर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में किसानों की मासिक पंचायत हुई। उन्होंने कहा कि चौड़ी चकरोडों पर कब्जा कर उन्हें संकरा कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को गन्ना वाहन निकालने में परेशानी होती है। क्षेत्र के कई संपर्क मार्गाें के बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। किसानों ने पंचायत में चकरोड की पैमाइश कराकर उन्हें मूल स्वरूप देने और कानूनगो मुकेश कुमार के भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई करने और स्थानांतरण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम विजय शंकर को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने जालपुर बिजलीघर को जल्द बनवाने, नांगल से भागूवाला तक और शेरपुर अभि से चमरौला तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने, राजगढ़ वन रेंज में किसानों को पशुओं को चराने की अनुमति देने, राजाराम तुलसी में चकरोड की पैमाइश कराने, नांगलसोती की वाल्मीकि बस्ती के पास ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, प्रांतीय नेता जय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विजय पहलवान, मदन सिंह, रामेंद्र सिंह एड., नाजिम एड., वीरेश राणा, रंधावा सिंह, अजीत सिंह, काले सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed