{"_id":"58c1a3684f1c1bbb50dc4052","slug":"chak-chauband-will-be-safe-during-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Election Seat Result: मतगणना के दौरान सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Election Seat Result: मतगणना के दौरान सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में आदर्श आचार संहिता 15 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस निकालने की परमिशन नहीं होगी। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिलेवासियों के अनुमान से दस गुना ज्यादा पुलिस जिले में तैनात रहेगी। जो कोई भी शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने की कोशिश करेगा, प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।
विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
डीएम जगतराज व एसपी अजय साहनी ने बताया कि 11 मार्च को सेंट्रल वेयर हाउस में सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। इस दौरान वीडियोग्राफी होगी। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक गणना हॉल में चार-चार सीसीटीवी कैमरे व दो-दो वीडियो हैंडीकेम की निगरानी में गणना होगी। प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा अपने 14 एजेंट बनाए जा सकते हैं। लेकिन मतगणना स्थल पर ये एजेंट मोबाइल व धूम्रपान का सामान नहीं लेकर जाएंगे। कहा कि मतगणना के बाद किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा और हर्ष फायरिंग पर भी रोक है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले में भारी तादाद में फोर्स है। होली पर भी जिले भर में फोर्स तैनात रहेगी। थाना प्रभारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। थाना प्रभारी जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
एक गनर मिलेगा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी को प्रशासन द्वारा एक गनर दिया जाएगा। जो निवर्तमान विधायक चुनाव हारेंगे, उनको भी एक ही गनर मिलेगा। मतगणना स्थल पर ही गनर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसओ, इंस्पेक्टर घर पहुंचाएंगे प्रत्याशियों को चुनाव में विजेता प्रत्याशियों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक एसओ व एक इंस्पेक्टर नियुक्त होंगे। ये विजेता को घर छोड़कर आएंगे। इस दौरान वे विजेता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने देंगे।चक्रों में होगी मतगणना नजीबाबाद विधानसभा की मतगणना 25 चक्र, नगीना की 24, बढ़ापुर की 26, धामपुर की 21, नहटौर की 23, बिजनौर की 26, चांदपुर की 24 व नूरपुर की 23 चक्र में पूरी होगी।
अवकाश रहेगा मतगणना के दिन स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा। जहां परीक्षा होंगी, वहां अवकाश नहीं होगा और परीक्षा होंगी।
ऑन लाइन होंगे परिणाम मतगणना के दौरान हर चरण के परिणाम ऑन लाइन भी डाले जाएंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल की सेंटर वेयर हाउस के काफी दूर तक लाउड स्पीकर लगे होंगे। यहां जनता को मतगणना के रुझान के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।