फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ch Charan singh supporters celebrats in West UP, BJP-RLD and farmer leaders distributed sweetsin Bijnor

बड़े चौधरी को भारत रत्न: वेस्ट यूपी में समर्थकों ने मनाया जश्न, BJP-RLD और किसान नेताओं ने बांटी मिठाइयां

Fri, 09 Feb 2024 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

Bharat Ratna Award 2024 : केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Ch Charan singh supporters celebrats in West UP, BJP-RLD and farmer leaders distributed sweetsin Bijnor
बिजनौर में जश्न मनाते समर्थक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर इसका एलान किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न मिलने के बाद वेस्ट यूपी में चारों ओर खुशी का माहौल है। समर्थक मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बिजनौर में रालोद कार्यालय पर भी मिठाई बांटी गई।

विज्ञापन

Ch Charan singh supporters celebrats in West UP, BJP-RLD and farmer leaders distributed sweetsin Bijnor
रालोद कार्यालय पर बांटी मिठाई - फोटो : Amar Ujala

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का बिजनौर से बड़ा नाता रहा है। उनकी दो बेटियों की शादी बिजनौर जिले में हुई थी। राजनैतिक मामलों को लेकर भी वे जिले में आते रहे हैं। उनकी एक बेटी ज्ञानवती ने चांदपुर सीट से चुनाव लड़ा था। बड़ी बेटी ज्ञानवती की शादी कोतवाली देहात थाने के गांव हाजीपुर निवासी सतेंद्र प्रसन्न सिंह के साथ हुई थी। वे महाराष्ट्र के डीजीपी रहे।

सतेंद्र प्रसन्न सिंह के पिता ढाल गोपाल सिंह का आदोपुर में भी मकान है। उनके छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह यहां रहते थे। दूसरी बेटी शारदा देवी की शादी गांव शादीपुर मिलक निवासी वासुदेव सिंह के साथ हुई। वह अपने पति व बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। 

यह भी पढ़ें:  Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1971 में नगीना लोग सभा के चुनाव में एक सभा में भाग लेने आए थे। 1969 से 1974 तक वे जिले की प्रत्येक विधानसभा में गए और लोगों से संपर्क किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1973 में गंजदारानगर में विदुर कुटी के सामने लगे गंगा मेले में पार्टी के कैप में आए थे। पूर्व विधायक के बेटे कुशल पाल सिंह के अनुसार 1974 व 1983 में चौधरी साहब चांदपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के आवास पर आए थे।

यह भी पढ़ें:  UP: किसानों के सच्चे पैरोकार थे बड़े चौधरी, गरीबों के मुकदमे की नहीं लेते थे फीस, उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से 

विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर बांटी गई मिठाई
जिला अध्यक्ष नागेंद्र पवार बिजनौर विधानसभा प्रत्याशी नीरज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी आशु राणा, कुलदीप सिंह चिकारा, अलवेल सिंह, शमशाद अंसारी आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बहुत किया है। वह किसान मसीहा थे।

भाजपा नेताओं ने कैंप कार्यालय पर बांटी मिठाई
 बिजनौर।  भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह ने कैंप कार्यालय पर मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed