{"_id":"66e49c8a1c0d13d3f60143f4","slug":"central-narcotics-bureau-team-lucknow-raids-unani-medical-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-130804-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूनानी मेडिकल पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम लखनऊ का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूनानी मेडिकल पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम लखनऊ का छापा
विज्ञापन
- बड़ी मात्रा में नशीली दवाई पकड़े जाने का दावा, कार्रवाई जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। केंद्रीय नाटकोटिक्स ब्यूरो टीम लखनऊ ने शुक्रवार को एक यूनानी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दवाई के साथ लैपटॉप आदि भी कब्जे में लिया। देर रात्रि तक कार्रवाई जारी है। मामला नशीली दवाइयों से जुड़ा बताया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे जुमेरात के बाजार स्थित वंश आयुर्वेदिक यूनानी दवाखाना पर लखनऊ से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने छापा मारा। टीम को शिकायत मिली थी कि इस दुकान पर भारी मात्रा में नशीली दवाई बेचीं जाती हैं। टीम ने दुकान से भारी मात्रा में दवाई पकड़ी है।
टीम ने जब्त की दवाइयों को अपने साथ ले जाने के लिए कई खाली बोरी मंगाई। टीम में अधीक्षक, निरीक्षक और उपनिरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल हैं। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व भी बरामद हुई थीं नशीली दवाइयां
स्योहारा। एक वर्ष पूर्व भी शिवाजी मार्केट में स्थित मेडिकल स्टोर पर तीन जिलों बिजनौर, अमरोहा व मुरादाबाद के औषधि निरीक्षकों की टीम ने छापा मारकर काफी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त की थीं। इसके बाद मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। मेडिकल स्वामी ने उसके बाद एक मेडिकल स्टोर आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाखाना के नाम से जुमेरात के बाजार में भी खोल दिया था।