फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebration of Mother Ganga begins with auspiciousness

मां गंगा की आराधना के साथ मेला शुरू

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Mother Ganga begins with auspiciousness
मेले का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विदुर कुटी में भागीरथी तट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का सोमवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर जिला पंचायत के तत्वाधान में महात्मा विदुर कुटी के आगे गंगा किनारे मेला लगाया जाता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है। सोमवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। पंडित शिवकुमार शर्मा द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच गंगा में दूध प्रवाहित कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने की। वहीं, संचालन जेई जितेंद्र कुमार ने किया। साकेंद्र चौधरी ने कहा कि मेले के आयोजन से लोगों में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहता है।
गंगा में कूड़ा करकट न डालने और गंगा को पवित्र बनाए रखने का आह्वान किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी डॉ. श्याम बहादुर ने कहा मेला भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से गंगा की स्वच्छता व पवित्रता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश एडवोकेट, आशाराम सैनी, रतीराम, जोगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह के अलावा किसान नेता डालचंद सिंह, प्रभारी अभियंता कपिल देव, मेला इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, दिनेश सिंह आदि रहे।  
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आठ सेक्टरों में बांटा गया। मेले में आठ सीसीटीवी कैमरे एक अस्थाई थाना बनाया गया है। वहीं, छह इंस्पेक्टर, एसओ, सौ हेड कांस्टेबल, साठ महिला कांस्टेबल, 150 होमगार्ड, दो प्लाटून पीएसी, एक फायर स्टेशन, दो मोटर बोट, बीस गोताखोर, बम निरोधक टीम को लगाया गया है। 160 मछुआरे, 50 कूड़ेदान, दस मचान 135 कच्चे शौचालय, तीन सौ सफाई कमी तैनात करने के अलावा दो पंपिंग सेट लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन होने के बाद डीएम अटल कुमार राय और   एसपी उमेश कुमार मेले में गंगा तट पर पहुंचे। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अफसरों से मेले में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed