फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrated the light festival of Guru Gobind Singh

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the light festival of Guru Gobind Singh
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया
विज्ञापन

बिजनौर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। शबद कीर्तन से सिख संगत निहाल हुई। इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में शहर और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया।

बृहस्पतिवार रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया। सुबह से श्रद्धालु गुरुद्वारे पर इकट्ठा होने लगे थे। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक दीवान सजाए गए। इसमें विपिन सिंह, मोहित सिंह, अवतार सिंह, हरजीत सिंह आदि शामिल रहे। सहारनपुर वाले हरजीत सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से सिख संगत को निहाल कर दिया। इस कार्यक्रम में शहर और दूरदराज के क्षेत्रों से आए करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद अरदास लगाई गई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। स्त्री संगत के सभी सदस्यों ने भी गुरु गोबिंद सिंह का गुणगान किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह, संरक्षक सरदार जोगेंदर सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार सरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रेमी, हरजिंदर कौर, अरविंद पाल सिंह, इंदरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed