{"_id":"61e3223b36557b5456512bc6","slug":"caught-the-accused-of-cheating-cash-and-jewelery-recovered-dhampur-news-mrt5735600147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोपी को दबोचा, नकदी और जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के आरोपी को दबोचा, नकदी और जेवर बरामद
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने ठगी करने के आरोप में एक नेपाल का व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े पांच लाख की नकदी और जेवरात बरामद किया है।
कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों पर रोक लगाने को जब पुलिस चेकिंग कर रही थी, तो इस दौरान अचानक एक बड़ी सफलता मिली। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मो. इस्लामुद्दीन पुत्र मो. जान निवासी परवाह जो नेपाल का रहने वाला है। स्वयं को भारतीय बताकर अपनी राष्ट्रीयता बदलकर कुछ दिनों से स्योहारा धामपुर रोड पर बनी कॉलोनी केदारपुर कुंडीपुरा में बनी मस्जिद के सामने रहकर लोगों को प्रलोभन देकर रुपये और जेवरात आदि हड़पता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5,32,410 नकदी और जेवरात मिले हैं।
ठग को शरण देने वालों पर कार्रवाई की तैयारी : कोतवाल
कोतवाल का कहना है कि अभी तो पुलिस की ओर से तांत्रिक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। अभी तांत्रिक को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शरण देने वालों के नामों को जुटाने का काम शुरू कर दिया है। कोतवाल का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।