फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught eight laborers on foot

पैदल घर जा रहे आठ मजदूरों को पकड़ा

Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Caught eight laborers on foot
पैदल घर जा रहे आठ मजदूरों को पकड़ा
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि रेलवे पटरी से पैदल ही हरिद्वार से चल कर अपने घर लखीमपुर खीरी, हरदोई व शाहजहांपुर जा रहे आठ मजदूरों को पुलिस ने सहसपुर में रेलवे पटरी से पकड़ा है। सभी को धामपुर स्थित मनभावन आश्रय स्थल पर 14 दिन के लिए आइसोलेट किया गया है। इन सभी का प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम से परीक्षण भी कराया गया है। परीक्षण में सभी का स्वास्थ्य सामान्य है।

सवेरे नौ से एक बजे तक ही खुलेंगे मेडिकल स्टोर
धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि एक बार फिर से पालिका की ओर से मेेडिकल स्टोरों के खुलने का समय में परिवर्तन किया गया है। अब नगर के मेडिकल स्टोर सवेरे नौ बजे से केवल एक बजे तक ही खुलेंगे। इससे पहले दिन में दो बार खोलने के आदेश दिए गए थे। इससे बाजार में भीड़ जमा हो रही थी। बाकी किराना की दुकानें पहले की तरह ही सवेरे आठ से 10 बजे तक और नगर में फल व सब्जी विक्रेता सब्जी और फलों की बिक्री सवेरे को आठ से 11 तक ही कर सकेंगे। इसके बाद यदि कोई कारोबार करने का प्रयास करता है तो वह लॉक डाउन का उल्लंघन है। चेकिंग में पकड़ में आने पर ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed