फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against unknown people in Seohara in Naini Janshatabdi Express accident

Bijnor News: नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस हादसे में स्योहारा में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Fri, 03 May 2024 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown people in Seohara in Naini Janshatabdi Express accident
- स्योहारा-मेवानवादा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रख दिया था बड़ा पत्थर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। मंगलवार रात्रि स्योहारा-मेवानवादा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर असामाजिक तत्वों द्वारा रखे गए बड़े पत्थर से नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस टकराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरपीएफ के एसआई की तहरीर पर स्योहारा थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार की रात्रि 7:17 पर नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी (12091) स्योहारा रेलवे स्टेशन से निकली। स्योहारा से मेवानावादा स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा रखे गए लगभग 80 किलोग्राम वजन के पत्थर से ट्रेन टकरा गई थी। इससे इंजन गार्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रेन पायलट और मैनेजर की सूझबूझ के चलते गाड़ी रोकी गई। घटना की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। रेलगाड़ी में उस समय लगभग 1100 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। 23 मिनट का समय पत्थर को रेलवे ट्रेक से हटाने के में लगा था। इसके बाद ट्रेन को आगे भेजा गया था। इस दौरान पीछे से आ रही जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात्रि आरपीएफ की ओर से उप निरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि घटना स्थल स्योहारा होने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने सुनसान जगह पर दिया घटना को अंजाम
असामाजिक तत्वों के घटना को अंजाम देने के लिए सुनसान स्थान को चुना था। जिस जगह रेलवे ट्रेक पर पत्थर रखा गया, वहां पर लोगों का आवागमन नहीं है। जिस कारण किसी की नजर उस पत्थर पर नहीं पड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed