फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against project director and manager of National Highway

Bijnor News: नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against project director and manager of National Highway
- बरेली के दो कांवड़ियों का हरिद्वार-काशीपुर हाईवे से पूर्वी गंगा नहर में गिरने का मामला
विज्ञापन

- हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे के अधिकारियों और एनएच की टीम को बनाया आरोपी
- आरोप, डायवर्जन के लिए नहीं लगाए गए थे संकेतक और बैरीकेडिंग, इसलिए हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक और प्रबंधक समेत टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरअसल, हाईवे से गुजर रहे बरेली निवासी दो कांवड़ियों के बाइक समेत नहर में गिर जाने के मामले में एनएच अफसरों को जिम्मेदार बताते हुए आरोपी बनाया गया है। हाईवे पर डायवर्जन के संकेतक और बैरीकेड नहीं लगाए जाने का आरोप है।
बरेली जनपद के थाना भोजीपुरा के गांव कोडमपुर निवासी मिहिलाल ने अपने बेटे प्रदीप और उसके साथी सुरेंद्र के हरिद्वार जाते समय नहर में गिरने की घटना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। मिहिलाल ने हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक मोहम्मद सरफराजुर रहमान, प्रबंधक अमित शर्मा और एनएचएआई की क्षेत्रीय निर्माण इकाई की टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में गति अवरोधक, दिशा सूचक और नहर के किनारे रेलिंग नहीं लगे होने से दुर्घटना का कारण बताया है।
विज्ञापन

ये था मामला
बरेली के गांव कोडमपुर से 16 शिवभक्तों का जत्था गंगाजल लेने के लिए शुक्रवार की रात नौ बजे बाइक से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। देर रात लगभग एक बजे प्रदीप और सुरेंद्र की बाइक संकेतक न होने की वजह से नहर पुल में गिर गई। अभी तक दोनों कांवड़ियों का पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ टीआरएफ गोताखोरों की टीम कई किलोमीटर तक नहर को खंगाल रहीं हैं। हालांकि नहर से उनकी बाइक को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहर में डूबे कांवड़ियां के पिता की तहरीर पर नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नजीबाबाद के पास हाईवे की फोरलेन सड़क है। नहर पुल पर यह सिंगल रोड हो जाती है। कोई संकेतक नहीं था। - संजीव वाजेपयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed