फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case of demand for removal of fruit market caught fire

फल मंडी को हटाने की मांग के मामले ने तूल पकड़ा

Sun, 17 May 2020 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Case of demand for removal of fruit market caught fire
फल मंडी हटाने की मांग के मामले ने तूल पकड़ा
विज्ञापन

धामपुर। मछली बाजार से फल मंडी को हटाने की मांग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। फल आढ़त एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को कोतवाल रंजन कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर दो लोगों पर इस मामले में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया वहीं रविवार को आरोपित किए लोगों ने प्रदेश के सीएम जन शिकायत पोर्टल पर आरोपों को गलत बता जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने और फल मंडी को मछली बाजार से बाहर करने की मांग की है।

गौरतलब है कि नगर के दो लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए नगर के भीतर स्थित मछली बाजार में लग रही फल मंडी को नगर से बाहर करने की मांग को लेकर एसडीएम, पालिका के ईओ को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। 13 मई को पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने फल मंडी को मछली बाजार से बाहर कर रामलीला मैदान में शिफ्ट कराने के आदेश किए थे। लेकिन आढ़तियों ने एसडीएम से रमजान माह तक फल मंडी को वहीं लगाने की गुहार की थी। अधिकारियों ने मंडी को रामलीला कमेटी के सदस्यों से भी सहमति लेने के बाद ही रामलीला मैदान में मंडी शिफ्ट कराने का भरोसा दिया। शनिवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब फल आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने कोतवाल को रंगदारी मांगने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रविवार को फल मंडी को हटाने की मांग करने वालों ने भी आरोपों को गलत बता सीएम शिकायत पोर्टल पर शिकायत की। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed