{"_id":"60241e3d8ebc3ee9243f0135","slug":"case-against-the-soldier-who-made-immoral-relations-nazibabad-news-mrt524722029","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध बनाने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध बनाने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
अनैतिक संबंध बनाने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा
नजीबाबाद (बिजनौर)। न्यायालय के आदेश पर नजीबाबाद पुलिस ने युवती के साथ मंदिर में शादी करने का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए रखने के आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नजीबाबाद के एक गांव निवासी युवती के परिजनों से आरोपी रोहित कुमार के परिजनों ने रोहित की शादी की बात तय की थी। युवती के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। रोहित ने युवती को मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का विश्वास दिलाया। आरोप है कि रोहित तभी से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2017 में रोहित की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई और वह जिला लखीमपुर में सीओ कार्यालय पर तैनात हो गया। युवती रोहित से मिलने लखीमपुर गई, वहां भी सिपाही रोहित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान सिपाही ने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई। 25 दिसंबर 2020 को सिपाही युवती के घर गया, वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने रोहित पर शादी करने का दबाव डाला तो सिपाही ने अगले दिन फोन पर शादी करने से इंकार कर दिया। सिपाही ने उसकी शादी में रुकावट डालने पर युवती की अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवती द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में सीजेएम बिजनौर के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।