फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case against Khalid brothers and accountant

Bijnor News: खालिद बंधुओं और लेखपाल पर केस

Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case against Khalid brothers and accountant
बिजनौर में एसडीएम कोर्ट से आबिद और तालिब को जेल ले जाती पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमले के बाद विवादों में घिरे आरा मशीन स्वामी खालिद बंधुओं पर एक और केस दर्ज हो गया। अब इन्हें रास्ते और तालाब की जमीन पर कब्जा करने के मामले में आरोपी बनाया गया है। तत्कालीन लेखपाल समेत खालिद और उसके भाइयों पर केस दर्ज हुआ। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम आरोपी तालिब, आबिद, खालिद, आदिल और लेखपाल अजब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के तुरंत बाद ही पुलिस ने आबिद और तालिब को गिरफ्तार कर लिया। यह रिपोर्ट सदुपुरा गांव की रहने वाली सुलेंद्र की तहरीर पर दर्ज की गई। जिसमें आरोप है कि अजब सिंह सदुपुरा गांव के लेखपाल थे। लेखपाल की मिलीभगत से खालिद ने पट्टे की जमीन पर कब्जा करते हुए रास्ते की जमीन और तालाब पर भी कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

उस वक्त गांव वालों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। तमंचे से गोली मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में शुक्रवार को सदुपुरा गांव के कुछ लोगों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया था। साथ ही एक वीडियो क्लिप भी सौंपी थी। उधर, देर शाम तक वीडियो वायरल हुआ, जिसके चलते पुलिस ने आनन-फानन गांव सदुपुरा की महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दबंग तालिब और आबिद को गिरफ्तार कर लिया था। nतीन साल पुरानी वीडियो बनी कार्रवाई का आधार : रास्ते और तालाब की जमीन पर कब्जे का मामला तीन साल पुराना है। उसी वक्त गांव वालों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के चलते ही खालिद बंधुओ ने गांव वालों को धमकी देकर खदेड़ दिया था। हालांकि, शिकायत तो उस वक्त भी की गई थी। लेकिन नेताओं के हस्तक्षेप के चलते मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मन में टीस थी। इसलिए, उन्होंने उस समय बनाए वीडियो को संभाल कर रखा और अब तीन साल बाद फिर से शिकायत की। जो कार्यवाही अपने अंजाम तक पहुंच गई। nभाजपा नेता का आरोप, चूड़ी की दुकान से करोड़ों के कारोबार तक : शिकायतकर्ता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी का कहना है कि खालिद बंधु शेरकोट के रहने वाले थे। ये लोग 2000 में बिजनौर आए। इनकी चूड़ी की दुकान थी। अब करोड़ों की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed