{"_id":"6832170d7dc353ca8d07fa04","slug":"carcass-of-elephant-cub-found-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-150698-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथी के शावक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथी के शावक का शव मिला
Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के लकड़घाट के चौड़ा स्रोत में हाथी के शावक का अधखाया शव मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि शव को बाघ ने हमला कर अपना शिकार बना लिया।
शव मिलने की सूचना पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा,उपप्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल, वनक्षेत्राधिकारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि मौके पर बाघ की उपस्थिति पाई गई। बाघ ने इसे अपना शिकार बना लिया प्रतीत होता है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक डाॅ. दुष्यंत शर्मा, डाॅ. हिमांशु पांगती पैनल के साथ पहुंचे। वहीं एनजीओ आदि के पदाधिकारी व सदस्य भी जंगल में पहुंचे। चिकित्सकों ने शव विच्छेदन कर बिसरा फोरेंसिंक व डीएनए जांच के लिए सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
चार दिन पहले मिले थे बाघ के दो शावकों के शव
कालागढ़ रेंज के लकड़घाट में चार दिन पहले ही बाघ के दो शावकों के शव मिल चुके हैं। जिनकी अभी जांच चल रही है। अब यह एक और हाथी का शावक का शव मिला है। इससे इस क्षेत्र की गश्त पर सवालिया निशान लग रहा है।