फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car collided with Nilgai, superintending engineer of electricity department and his driver died

Bijnor News: नीलगाय से टकराई कार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता और उनके ड्राइवर की मौत

Sat, 15 Feb 2025 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 15 Feb 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car collided with Nilgai, superintending engineer of electricity department and his driver died
हादसे में क्षतिग्रस्त कार मृतक संजीव वर्मा
चांदपुर (बिजनौर)। विद्युत निगम मेरठ में तैनात अधीक्षण अभियंता और उनके ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा गाड़ी से नीलगाय की टक्कर की वजह से हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार विभागीय निरीक्षण के लिए नूरपुर पहुंचे थे। मेरठ लौटते हुए उनकी गाड़ी चांदपुर के गांव बिराल के पास नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि नीलगाय गाड़ी में घुस गई। इस हादसे में अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार और उनकी गाड़ी का ड्राइवर शादाब पुत्र शाहिद अहमद निवासी दिल्ली गेट मेरठ गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन फानन दोनों का अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद्र वर्मा मूल रूप से नजीबाबाद के रहने वाले थे, जिनकी तैनाती मेरठ में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed