फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Capsicum will be grown in sugarcane belt

गन्ना बेल्ट में उगाई जाएगी शिमला मिर्च

Fri, 23 Sep 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Capsicum will be grown in sugarcane belt
ब्रजवीर चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना बेल्ट में शिमला मिर्च एवं मसाला मिर्च किसानों की आय बढ़ाएगी। वजह, जिला उद्यान विभाग 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शिमला मिर्च तथा 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों को मसाला मिर्च की बुवाई कराएगा। विभाग की ओर से किसानों को बीज उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी और अधिकारी किसानों का मार्गदर्शन भी करेंगे।
परंपरागत खेती के साथ किसानों को मसाला, सब्जियों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि युवा किसान खेती से पलायन न करें और खेती को नई तकनीकी एवं नवाचार के माध्यम से अपनाएं। शासन व विभाग का उद्देश्य है कि कम समय, कम लागत में खेती कर किसान अच्छी आय प्राप्त करें। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 30 नॉन एनएचएम औद्यानिक विकास योजना के तहत 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शिमला मिर्च तथा 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मिर्च की बुवाई की जाएगी। समय समय पर अफसरों के खेतों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सफल किसानों की कहानी से करेंगे प्रेरित
अफसरों के अनुसार सब्जियों, मसाला आदि की खेती करने वाले सफल यानी प्रगतिशील किसानों की स्टोरी से किसानों को प्रेरित किया जाएगा। किसानों को बुवाई का समय, विधि, उत्पादन के लिए सावधानी, सुरक्षा आदि के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला मिर्च का बीज कराएंगे उपलब्ध
उद्यान विभाग किसानों को सब्जियों आदि की खेती के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। शिमला व मसाला मिर्च की बुवाई के लिए किसानों को विभाग उन्नत प्रजाति का बीज उपलब्ध कराएगा।
एससी, एसटी किसानों के लिए अलग से लक्ष्य
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य वर्ग के किसानों से अलग अनुसूचित जाति, जनजाति औद्यानिक विकास योजना के तहत संकर शिमला मिर्च 02 हेक्टेयर का क्षेत्रफल का लक्ष्य है।

बोले अधिकारी
जनपद में 15 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शिमला मिर्च एवं 30 हेक्टेयर मसाला मिर्च का लक्ष्य मिला है। इसके लिए पंजीकरण किया जा रहा है। शासन व विभाग की गाइड लाइन के साथ अनुदान आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को लगातार उद्यान की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed