{"_id":"6522ea15a973172bb10b8a46","slug":"capacity-of-bakali-power-plant-will-increase-relief-from-cuts-and-low-voltage-will-be-provided-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-12258-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बकली बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, कटौती और लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बकली बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, कटौती और लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात
विज्ञापन
पांच एमवी का ट्रांसफार्मर रखने पर बिजलीघर की क्षमता होगी 15 एमवी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय के आसपास गांव और शहर के बाहरी कालोनियों के लिए खुशी की बात है कि रामपुर बकली बिजलीघर की क्षमतावृद्धि हो रही है। अब रामपुर बकली बिजलीघर पर पांच एमवी का ट्रांसफार्मर रखने के उपरांत 15 एमवी का हो जाएगा। बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी में लो-वोल्टेज और ओवरोडिंग के कारण बार बार कटौती से निजात मिलेगी।
बिजनौर शहर में शामिल हुए रामपुर बकली बिजलीघर की क्षमता 10 एमवी ही है। इस बिजलीघर पर शहर की कई कालोनियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र जुड़ा हुआ है। नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद अब ये बिजलीघर भी शहर की आबादी में आ गया है। पहले शहर को बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा व आवास विकास बिजलीघर ही है। नए बिजलीघरों के निर्माण को जमीन नहीं मिल रही है। एक के लिए भूमि चिन्हित हुई, तो उसका बजट अटा हुआ है। विभाग के अफसर रामपुर बकली की क्षमतावृद्धि कर रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही बिजलीघर की क्षमतावृद्धि का कार्य शुरू हो जाएगा। सूत्रों की माने तो जल्द ही ये बिजलीघर को शहर की आपूर्ति मिलने लगेगी। क्याेंकि इस पर शहर की कालोनियों को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक इस बिजलीघर की क्षमता 10 एमवी थी और अब पंद्रह एमवी हो जाएगी।
-मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक रहेगी कटौती
बिजनौर डिवीजन के सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजलीघर की क्षमतावृद्धि मंगलवार को शुरू हो जाएगी। इस कारण रामपुर बकली बिजलीघर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र व कालोनियों में मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह दस बजे तक बिजली कटौती रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से विकास के इस कार्य में सहयोग का आह्वान किया है।