फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candidates have a chance to change option for ITI admission

Bijnor News: आईटीआई प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विकल्प परिवर्तन का मौका

Sun, 20 Aug 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Candidates have a chance to change option for ITI admission
बिजनौर। जिन अभ्यर्थियों ने आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदनपत्र ऑनलाइन किए थे, लेकिन प्रवेश के लिए घोषित हुई प्रथम एवं द्वितीय मेरिट में उनका चयन नहीं हुआ। ऐसे अभ्यर्थी आईटीआई में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर इच्छानुसार विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों पर परिवर्तन कर सकते हैं।
विज्ञापन

समस्त आईटीआई में अगस्त 2023 से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। उनकी प्रथम, द्वितीय चयन परिणाम घोषित हो गए हैं। राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर में विभिन्न ट्रेड की 664 सीटों में से दोनों मेरिट में 519 सीटें भर पाई हैं। यानी अभी करीब 145 सीटें रिक्त हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची घोषित करने से पहले प्रवेश को परिवर्तन का एक मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों के प्रथम एवं द्वितीय जारी मेरिट सूची में चयन नहीं हुआ। ऐसे अभ्यर्थी आईटीआई में प्रवेश लेने को रिक्त सीटों वाली ट्रेडों में आवेदन परिवर्तन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर शेष ट्रेडों के रिक्त सीटों पर परिवर्तन कर सकता है। साथ ही अगर उसके आवेदन में संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण, उपवर्ग आदि फीड करते समय गलत हो गए थे, जिस कारण प्रवेश नहीं हो पाया। वह उन्हें सही कर सकते हैं। अभ्यर्थी 22 अगस्त 23 तक परिवर्तन कर प्रवेश के अवसर बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवेश के लिए घोषित परिणाम में जिनका चयन नहीं हुआ है। वह दूसरी ट्रेड में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो नया फार्म नहीं भरना होगा। वह वेबसाइट पर जाकर जिन ट्रेड की सीटें रिक्त हैं, उनमें परिवर्तन कर सकते हैं।
- मंजुल मयंक, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed