{"_id":"643af354fbd494c84e0b3e46","slug":"candidates-expenditure-limit-fixed-rated-fixed-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-1636-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय, रेट किए निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय, रेट किए निर्धारित
Sun, 16 Apr 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की खर्च की सीमा पहले ही तय कर दी गई थी, अब वस्तुओं के दाम भी निर्धारित किए चुके हैं। प्रशासन ने समोसे का मूल्य सात रुपये तय किया है जबकि बाजार में कहीं भी समोसे की दर प्रति नग दस रुपये से कम नहीं है।
चुनाव में उम्मीदवारों को खर्च का ब्यौरा देना जरूरी है। ऐसे में वस्तुओं के मूल्य की सूची प्रशासन की ओर से जारी की जा चुकी है। खानपान की बात करें तो चाय का दाम दस रुपये तय किया गया है। हालांकि चाय तो बाजार में दस रुपये की मिल जाएगी लेकिन समोसे का दाम कम रखा गया है। क्योंकि कहीं भी किसी दुकान पर दस रुपये से कम में समोसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में उम्मीदवारों को सात रुपये में समोसा खिलाना होगा। हालांकि भोजन की थाली का दाम अस्सी रुपये रखा गया है, मिठाई में लड्डू का दाम 100 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। पूड़ी पैकेट 60 रुपये, कॉफी बीस रुपये और पानी की बोतल आधा लीटर दस रुपये निर्धारित की गई है।
खान पान व्यय की सूची
वस्तु मूल्य
खाने की थाली 80 रुपये
मिठाई 100 रुपये प्रति किलो
मिक्स मिठाई 300 रुपये प्रति किलो
पूड़ी पैकेट 60 रुपये
चाय दस रुपये
काॅफी बीस रुपये
पानी की बोतल बीस रुपये
आलू टिकिया 15 रुपये
समोसा सात रुपये