{"_id":"5d5aed8b8ebc3e89650ae5e0","slug":"canceled-trains-to-and-from-najibabad-operated-nazibabad-news-mrt4389815138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे यात्री परेशानी, रोडवेज बसो से हुए गंतव्य के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे यात्री परेशानी, रोडवेज बसो से हुए गंतव्य के लिए रवाना
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ????
नजीबाबाद से आने-जाने वाली रद्द ट्रेनें हुईं संचालित
नजीबाबाद। नदियों में उफान आने पर सुरक्षा की दृष्टि से मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल ने नजीबाबाद से अंबाला, सहारनपुर, हरिद्वार, जगाधरी दिशा को जाने वाले सभी ट्रेनें रद्द कर दी। हरिद्वार व अंबाला दिशा से नजीबाबाद पहुंचने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी। ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते गंगा, यमुना सहित क्षेत्र की नदियों उफान पर है। रविवार की देर रात भारी वर्षा होने से गंगा व यमुना नदी में भारी उफान आ गया। अंबाला, सहारनपुर, जगाधरी क्षेत्र के रेलवे नदी पुल से नदियों के टच होकर गुजरने व रेलवे पथ पर पानी आने की आशंका के चलते मुरादाबाद कंट्रोल ने रविवार की देर रात नजीबाबाद से अंबाला, सहारनपुर, हरिद्वार, जगाधरी दिशा से आने-जाने वाली ट्रेेनों को रद्द कर दिया। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, जन नायक एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, मुरादाबाद-सहारनपुर, गंगा सतलुज एक्सप्रेस सहित रूट पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया। मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल ने मुरादाबाद से बाया गजरौला होकर ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों की टिकट विंडो पर टिकट वापसी के लिए भीड़ जमा हो गई। हालांकि दोपहर बाद नदियों का पानी उतरने पर ट्रेनों के आने-जाने की स्थानीय रेलवे ने घोषणा की। अंबाला दिशा से करीब 3 बजे अपने निर्धारित समय पर जनसेवा एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। वहीं मुरादाबाद दिशा से लिंक, दरभंगा व हरिद्वार-इलाहाबाद ट्रेनें नजीबाबाद से गुजरीं। ट्रेनों के पुन: संचालित होने पर दूर-दराज को आने-जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रोडवेज ने दिल्ली व हरिद्वार के लिए लगाईं बसें
नजीबाबाद। ट्रेनों के रद्द होने पर रोडवेज डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों के रोडवेज परिसर में पहुंचने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा के रोडवेज परिसर जाने से रोककर जाम की स्थिति पर काबू पाया। उधर एआरएम जुनैद शम्सी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिल्ली व हरिद्वार दिशा में जाने वाली बसों की चक्कर बढ़ाने का चालक-परिचालकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
ट्रेनों को संचालन शुरू
नजीबाबाद। स्टेशन अधीक्षक जयपाल का कहना है कि अंबाला, जगादरी, सहारनपुर क्षेत्र में रेलवे पुल पर नदियों का पानी आने की संभावना के चलते रेलवे कंट्रोल ने रविवार की रात्रि से रूट की सभी ट्रेनें रद्द की है। रेलवे कंट्रोल ने पुन: सोमवार को करीब दो-ढाई बजे नदियों का उतरने का संकेत देकर ट्रेनों के संचालन करने की सूचना प्रेषित की है। अंबाला से दिशा से जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन करीब 3 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंची है। मुरादाबाद दिशा से लिंक, दरभंगा ट्रेनों की अंबाला हरिद्वार दिशा के लिए रवाना किया गया है।