{"_id":"5fb411cb8ebc3e9bb22081a9","slug":"campaign-will-be-run-to-create-youth-vote-bijnor-news-mrt511356578","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को वोटर बनाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को वोटर बनाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
युवाओं का वोट बनाने के लिए चलेगा अभियान
बिजनौर। विवेक कॉलेज में विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने किया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर युवाओं को वोटर बनाने के लिए डिग्री कालेजों में सघन अभियान चलेगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान 17 नवंबर से शुरू हुआ है। सीडीओ केपी सिंह ने विवेक कॉलेज में छात्रों को मतदाता पंजीकरण आवेदन पत्र का वितरण करके अभियान का शुभारंभ किया। सीडीओ ने एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्रों को मतदाता पंजीकरण कराने को कहा है। बताया कि जिले के हर डिग्री कालेज में पंजीकरण की सुविधा है। कालेज के एक शिक्षक को अभियान का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। छात्रों को आवेदनपत्र भरकर कोआर्डिनेटर के पास जमा करने हैं। कहा कि मतदान बूथों पर बीएलओ पंजीकरण करेंगे। जिले में 2994 बीएलओ इस काम में लगे हैं। तहसीलदार प्रीति सिंह ने आयोग के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 से 22 नवंबर तक दावे व आपत्ति लिए जाएंगे। बताया कि 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा। निस्तारण पांच जनवरी तक होना है। 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। कार्यक्रम में एडीएम वित्त व राजस्व अवधेश मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक मौजूद रहे।