{"_id":"69ff8bea19a933d0910832a1","slug":"campaign-to-remove-encroachment-on-government-land-in-sahaspur-bijnor-news-c-27-1-bij1029-179161-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सहसपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सहसपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। उपजिलाधिकारी धामपुर के निर्देश पर कस्बा सहसपुर में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी कब्जे को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गाटा संख्या 443/1.481 हेक्टेयर के आंशिक भाग पर अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। शिकायत और जांच के बाद उपजिलाधिकारी धामपुर के आदेश पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी सार्वजनिक और सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र शर्मा, हल्का लेखपाल नरेश कुमार, लेखपाल अजय कुमार, यश और सुधीर शामिल रहे। पुलिस विभाग की ओर से चौकी इंचार्ज यशदेव शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत सहसपुर की ओर से अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, बाबू सलमान तथा नगर पंचायत कर्मियों ने सहयोग किया।