फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Called in the name of selling the car and snatched the money

गाड़ी बेचने के नाम पर बुुलाया और रुपये छीन लिए

Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Called in the name of selling the car and snatched the money
गाड़ी बेचने के नाम पर बुुलाया और रुपये छीन लिए
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। गाड़ी बेचने के नाम पर बुलाकर दो युवकों से दो लाख रुपये छीन कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

जनपद पीलीभीत के थाना बिसलपुर क्षेत्र के गांव उगनपुर मरौरी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामकिशोर सिंह बरेली में किराए पर रहता है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पहचान धामपुर निवासी राज से हो गई थी। कुछ समय पूर्व राज ने रोहित को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खरीदने के लिए दिखाई थी। जिसकी कीमत सवा दो लाख बताई गई थी। बुधवार शाम राज ने गाड़ी लेने के लिए रोहित को रुपये लेकर विनायक कॉलेज पर बुला लिया। रोहित अपने साथी पीलीभीत के गांव गजरौला निवासी सुनील कुमार व वीसलपुर निवासी विजय कुमार को साथ लेकर दो लाख रुपये लेकर बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां पर पहले से खड़े राज व उसका एक साथी सुनील से दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लव सिरोही, सीओ नगीना सुमित शुक्ला व एसओजी टीम मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित रोहित कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed